Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान दिवस पर कृषक मेला सह जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

24 दिसम्बर 2022, धार: किसान दिवस पर कृषक मेला सह जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न – किसान दिवस के अवसर पर प्राकृतिक कृषि अंतर्गत कृषक मेला सह जागरूकता का आयोजन शुक्रवार को  कृषि विज्ञान केन्द्र धार में किया गया। जिसमें कृषि से संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, कृषकों सहित कुल 312 प्रतिभागी  मौजूद थे ।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक कीटनाशकों के अति प्रयोग से मृदा जहरीली हो गई है, जिससे खतरनाक बीमारियां आम हो गई है। इसलिए प्राकृतिक कृषि की दिशा में कदम उठाना आवश्यक है। कृषक ठोस यूरिया की जगह तरल यूरिया के प्रयोग को प्राथमिकता दें। उन्होंने कस्टम हायरिंग केन्द्रों पर ड्रोन की उपलब्धता एवं क्षेत्रीय कृषकों के बेटे-बेटियों को ड्रोन प्रशिक्षण दिलाने की बात कही।

कार्यक्रम स्थल पर आधुनिक मशीनों जैसे रीपर कम बाईन्डर, मल्चर है रेक, बेलर श्रेडर, स्ट्रा रीपर का प्रदर्शनी के माध्यम अवगत करवाया एवं सरकार द्वारा इन यंत्रों को खरीदने पर दी जाने वाले अनुदान संबंधी जानकारी देते हुए अनुदान प्राप्त करने के लिए उपस्थित एवं इच्छुक  कृषकों को कृषि अभियांत्रिकी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करवाया एवं जिले के कृषि से संबद्ध विमानों की प्रदर्शनियों के माध्यम से कृषको को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप से कृषकों को किसान दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम में उपसंचालक उद्यानिकी श्री मोहन मुजाल्दा, परियोजना संचालक आत्मा श्री कैलाश मगर, श्री के. एस झानिया कृषि से संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, कृषकों सहित कुल 312 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )