राज्य कृषि समाचार (State News)

कालाबाजारी सलाखों के पीछे गये हैं और जाते रहेंगे – मंत्री श्री पटेल

16 सितंबर 2020, भोपाल। कालाबाजारी सलाखों के पीछे गये हैं और जाते रहेंगे – मंत्री श्री पटेल मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। अब तक यूरिया की कालाबाजारी करने वाले 30 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

महत्वपूर्ण खबर : आकाशीय बिजली से बचाएगा दामिनी मोबाइल एप

Advertisement
Advertisement

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि एक अप्रैल, 2020 से अब तक यूरिया की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण और अमानक स्तर के खाद, बीज, दवाई की बिक्री करने पर 137 दुकानदारों के लायसेंस निलंबित किये गये हैं। इसी प्रकार 65 दुकानदारों के लायसेंस निरस्त कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर, 2020 तक 11 लाख 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश को प्राप्त हुआ है, जिसमें से 10 लाख 40 हजार मीट्रिक टन यूरिया वितरित कर दिया गया है। विगत वर्ष की तुलना में 85 हजार मीट्रिक टन अधिक यूरिया वितरित किया जा चुका है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। कहीं पर भी कमी नहीं आने दी जायेगी। सभी आवश्यक इंतजाम कर लिये गये हैं। उन्होंने संचालक कृषि श्री संजीव सिंह को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने सभी कृषि उप संचालकों को निर्देशित किया कि खाद बीज और उर्वरक की गुणवत्ता को जांचने के लिए निरंतर कार्यवाही करें। प्रयोगशालाओं में उनका परीक्षण कराया जाए और जो दोषी हैं उन्हें दंडित करने में बिल्कुल भी संकोच न करें।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement