Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

04 दिसंबर 2024, सतना: फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर – राज्य शासन द्वारा रबी मौसम 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत जिले के किसान गेहूं सिंचित एवं असिंचित, चना, राई-सरसों एवं मसूर फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करा सकते हैं।

बीमा योजना में प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं से कृषकों को होने वाले नुकसान में राहत प्रदान की जाती है। बीमा योजना का लाभ ऋणी एवं अऋणी कृषक, जो भूधारक व बटाईदार हैं, को मिल सकेगा। अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी गैर ऋणी कृषक, जो योजना में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे भी बुआई पुष्टि प्रमाण पत्र सत्यापित कर तथा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना में शामिल हो सकते हैं। बीमा के तहत रबी फसल के लिए 1.5 प्रतिशत कृषक प्रीमियम राशि निर्धारित है, जिसके अनुसार कृषक द्वारा बीमा इकाई-2 स्तर गेहूं सिंचित के लिए 669.38 रुपए एवं असिंचित के लिए 528 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम देय होगा। इसी तरह चना फसल के लिए 581.33 रूपए, राई-सरसों के लिए 559.98 रुपये एवं मसूर जिला स्तर के लिए 467.15 रुपए प्रति हेक्टेयर प्रीमियम की दर निर्धारित है।

कृषक अपनी सुविधा अनुसार अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी से भी अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। सतना जिले में कुल 2015 सीएससी सेंटर संचालित हैं। जिसमें विकासखण्ड सोहावल में 588, मझगवां में 318, रामपुर बघेलान में 509, नागौद में 357 एवं उचेहरा में 243 कामन सर्विस सेंटर संचालित है। इसी प्रकार मैहर जिले में कुल 1020 सीएससी सेंटर संचालित है। जिसमें मैहर विकासखण्ड में 448, अमरपाटन में 356 एवं रामनगर में 216 कॉमन सर्विस सेंटर संचालित है। इसके अलावा बीमा अभिकर्ता, कृषक ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से अधिसूचित फसलों का फसल बीमा कृषक करवा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com