Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली कलेक्टर ने डबल लॉक केन्द्र बैढ़न का औचक निरीक्षण किया

04 दिसंबर 2024, सिंगरौली: सिंगरौली कलेक्टर ने डबल लॉक केन्द्र बैढ़न का औचक निरीक्षण किया – कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा औचक रूप से  मार्कफेड द्वारा संचालित डबल लॉक केंद्र बैढ़न का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण की व्यवस्था एवं उपलब्धता के संबंध में किसानों से की चर्चा की गई ।

कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि जिले में डी.ए.पी. एवं यूरिया के पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने किसानों को अवगत कराया कि  जिले में 1663 टन डी.ए.पी. एवं यूरिया 2844 टन यूरिया विभिन्न मार्कफेड के गोदामों एवं समितियों में उपलब्ध है। उन्होंने  मौके पर उपस्थित  उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय को निर्देश दिए कि यदि किसान अधिक संख्या में उर्वरक प्राप्त करने गोदामों पर पहुँचते तो आवश्यकता अनुसार उर्वरक वितरण काउन्टर की संख्या  बढ़ाएं ।  

कलेक्टर ने किसानों से नैनो यूरिया के प्रयोग एवं फसलों की बुआई के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की तथा एन.पी.के. , यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की  उपलब्धता हेतु कलेक्टर ने किसानों को  आश्वस्त  किया कि आप  लोगों  को उर्वरक एवं बीज कमी  नहीं  आने दी जायेगी। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक श्री मनोज सिंह, डॉ. लवकुश सिंह आदि उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com