Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्यपालन के लिए 52 मछली पालकों को मोटर साइकिल


22 सितम्बर 2022, सीहोर: मत्स्यपालन के लिए 52 मछली पालकों को मोटर साइकिल – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सीहोर जिले में मत्स्योद्योग विभाग द्वारा मत्स्यपालन एवं व्यसाय के लिए जिलभर में अनेक मत्स्य किसानों को विभिन्न योजनों के तहत अनुदान का लाभ प्रदान किया जा चुका है।

मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री भारत सिंह मीना ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा चायनिज हेचरी, वायोफलक का निर्माण के लिए अनुदान प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग ने पांचों विकासखण्डों में अभी तक 70 तालाबों का निर्माण कराया गया है। इसके लिए किसानों को अनुदान प्रदान किया जाता है। किसानों को अपनी भूमि पर तालाब निर्माण के लिए भी अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिले में 52 मत्स्य कृषको को मोटर साइकिल उपलब्ध कराई। प्रत्येक मोटर साइकिल पर किसानों को 30 हजार रूपए का अनुदान दिया गया। जिससे मत्स्य किसान आईस बॉक्स में मछली रखकर गॉव-गॉव मोटर सायकल से मछली का विक्रय कर लाभ अर्जित कर सकें। विभाग ने दो मत्स्य किसानों को दो फिश फिड मीलो का निर्माण कराकर प्रत्येक को 15 लाख रूपए का अनुदान दिया। दोनो कृषकों द्वारा मछियो को खिलाने के दाने का निर्माण किया जा रहा है। अब सीहोर में ही कृषकों का मछली के दाने असानी से उपलब्ध हो रहे है।  

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर मंडी में सोयाबीन आवक बढ़ी; भाव पिछले साल की तुलना में कम लेकिन एमएसपी से अधिक

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें