बिहार की कृषि व्यवस्था होगी डिजिटल, गूगल के साथ मिलकर बनेगा स्मार्ट कृषि सिस्टम
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नई दिल्ली में गूगल के अधिकारियों से की उच्चस्तरीय बैठक
20 जुलाई 2026, पटना: बिहार की कृषि व्यवस्था होगी डिजिटल, गूगल के साथ मिलकर बनेगा स्मार्ट कृषि सिस्टम – बिहार की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में Google के गवर्नमेंट बिजनेस हेड आशीष वट्टल और उनकी टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक और आधुनिक समाधानों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद कृषि मंत्री ने बताया कि गूगल की ओर से प्रस्तुत तकनीकी मॉडल और डिजिटल समाधानों का कृषि विभाग गहन अध्ययन करेगा। इसके बाद बिहार के किसानों की जरूरतों के अनुरूप प्रभावी डिजिटल व्यवस्था विकसित करने पर काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी संस्थानों, कृषि विशेषज्ञों और किसानों के सहयोग से एक ऐसा स्मार्ट डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहती है, जिसके माध्यम से किसानों को कृषि से जुड़ी सरकारी सेवाएं तेज, पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।
प्रस्तावित डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि संबंधी जानकारी, तकनीकी सलाह और अन्य आवश्यक सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे किसानों को अलग-अलग कार्यालयों और पोर्टलों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से किसानों तक समय पर सही जानकारी पहुंचाना आज की आवश्यकता है। मौसम, फसल, बाजार, सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी सलाह से जुड़ी सूचनाएं यदि एकीकृत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से किसानों तक पहुंचें, तो इससे कृषि क्षेत्र की कार्यक्षमता और किसानों की आय दोनों में सुधार हो सकता है।
बिहार सरकार की यह पहल कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यदि प्रस्तावित डिजिटल कृषि प्रणाली प्रभावी रूप से लागू होती है, तो किसानों को सरकारी सेवाओं की आसान उपलब्धता के साथ कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricu

