Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बिहार: यदि आप करना चाहते है फल-फूलों की खेती, तो यह खबर आपके काम की

06 सितम्बर 2024, भोपाल: बिहार: यदि आप करना चाहते है फल-फूलों की खेती, तो यह खबर आपके काम की – यदि आप किसान है और फल फूलों की खेती करना चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हालांकि जिस सरकारी योजना की बात यहां हो रही है वह बिहार सरकार की है। अर्थात बिहार राज्य के किसान भी योजना का लाभ ले सकते है।

बावजूद इसके बिहार के किसानों के लिए तो यह खबर महत्वपूर्ण हो ही सकती है। दरअसल बिहार की सरकार फल और फूलों की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया करा रही है।

सरकार किसानों के लिए उधानिक क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत बागवानी कार्यक्रम चला रही है।  इस योजना के तहत किसानों को अमरूद, आंवला, नींबू, बेल, पपीता, गेंदा का फूल, ड्रैगन फ्रूट, लेमन ग्रास और स्ट्रॉबेरी के पौधे और पेड़ लगाने के लिए सरकार सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना के तहत गांव में न्यूनतम 25 एकड़ में उधानिकी फसल का पेड़ लगाने पर सब्सिडी दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा। बिहार कृषि विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उधानिक क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत बागवानी कार्यक्रम में राज्य के किसानों को बागवानी करने के लिए सरकार एक लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से सब्सिडी दी जाएगी। ये सब्सिडी किसानों को दो किस्तों दी जाएगी। पहली किस्त 65 हजार रुपये और दूसरी किस्त 35 हजार रुपये की होगी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान भाई ऐसे कर सकते है आवेदन

सबसे पहले बिहार उद्यान विभाग की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं।  वेबसाइट में दिए गए निर्देशों का पालन करें और ऑनलाइन आवेदन करें।  इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें।  अगर आप योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप सहायक निदेशक राजीव रंजन से मोबाइल नंबर 9431818980 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com