Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मक्‍का किसानों को बड़ी राहत: तेलंगाना सरकार ने बढ़ाई मक्का की खरीद सीमा, अब करेगी ज्‍यादा खरीद  

13 नवंबर 2025, भोपाल: मक्‍का किसानों को बड़ी राहत: तेलंगाना सरकार ने बढ़ाई मक्का की खरीद सीमा, अब करेगी ज्‍यादा खरीद – तेलंगाना में इस बार कई इलाकों में मक्का की बंपर पैदावार दर्ज की गई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रति एकड़ मक्का खरीद की सीमा को बढ़ा दिया है। अब सरकार 18 क्विंटल प्रति एकड़ के बजाय 25 क्विंटल तक मक्का खरीदेगी। यह कदम उन किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो बंपर फसल के कारण संभावित नुकसान से चिंतित थे।

केंद्र सरकार से मदद की अपील

तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मक्का की खरीद में राज्य की सहायता करने की अपील की है। वहीं, नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने धान और कपास में नमी के स्तर से जुड़े मानकों में ढील देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि भारी नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए यह जरूरी है।

तेजी से जारी खरीद

राज्य के कई हिस्सों में इस समय मक्का की खरीद तेजी से जारी है। तेलंगाना में कुल मक्का बुवाई का क्षेत्रफल 2.60 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 2 लाख हेक्टेयर अधिक है। रेवंत रेड्डी सरकार ने 125 खरीद केंद्रों के माध्यम से 8 लाख टन मक्का खरीदने की योजना बनाई है। सरकार को उम्मीद है कि इस सीजन में कुल उत्पादन 11.50 लाख टन तक पहुंच सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान और कपास किसानों के लिए भी राहत की उम्मीद

राज्य सरकार धान और कपास के लिए भी किसानों को राहत देने पर जोर दे रही है। कृषि मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि कपास खरीद की उपज सीमा को 7 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 12 क्विंटल प्रति एकड़ करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा। हाल ही में हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है, इसलिए राज्य सरकार किसानों के हित में कई कदम उठा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture