राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए बड़ी खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन

30 जून 2026, भोपाल: किसानों के लिए बड़ी खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत करें आवेदन – कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन हासिल करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम “आत्मा” के तहत वर्ष 2025-26 के सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन करने का आज (30 जून) अंतिम अवसर है। इच्छुक किसान राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए अपनी प्रविष्टियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकते हैं।

कहां से मिलेगा आवेदन फॉर्म?

मध्यप्रदेश कृषि विभाग के अनुसार, जिला एवं विकासखंड स्तर के पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (BTM) और असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (ATM) से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा कृषि विस्तार अधिकारी तथा उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि एवं कृषि अभियंत्रिकी विभाग के कार्यालयों से भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं।

इन आधारों पर होगा किसानों का चयन

वर्ष 2025-26 के सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए किसानों का चयन उनकी खेती में अपनाई गई आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन और उत्पादकता के आधार पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करना है।

इच्छुक किसानों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बंद लिफाफे में संबंधित विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर “आत्मा” तथा संबंधित विभागों के कार्यालय में जमा करना होगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements