Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में भाकिसं का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कल

21 नवम्बर 2022, इंदौर: भोपाल में भाकिसं का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कल – गत 43 वर्षों से किसान समाज के जागरण एवं समस्याओं के समाधान में लगा हुआ भारतीय किसान संघ अपने किसानों की समस्याओं की तरफ देश -प्रदेश की सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से कल  22 नवंबर ,मंगलवार को प्रातः 11 बजे मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय,लाल परेड मैदान के सामने ,भोपाल में अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा। भाकिसं ने सभी किसानों से अपने -अपने गांवों की समस्याओं के प्रस्ताव को पास कर ग्राम सभा के माध्यम से  विधान सभा तक अपनी बात पहुँचाने हेतु बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ ने अपनी 19 सूत्रीय मांगों में मुख्यतः इंदौर विकास प्राधिकरण को भंग करने,इंदौर में विकास परियोजनाओं में किसानों की शत प्रतिशत सहमति के बगैर भूमि अधिग्रहण नहीं करने, ग्रामीण क्षेत्र का अलग मास्टर प्लान बनाने इकॉनोमिक कॉरिडोर और पश्चिमी रिंग रोड़ में उपजाऊ भूमि का बिना किसानों की सहमति से अधिग्रहण बंद करने ,गौशालाओं को बंद नहींकरने , खेती किसानी से संबंधित विषयों पर चर्चा हेतु विधान सभा का सात दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने ,बिजली और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं का समाधान करने ,मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना और बलराम तालाब योजना पुनः आरम्भ करने ,प्रदेश की नहरों की मरम्मत ,देसी गोपालक किसानों को 900  रु प्रति माह देने ,जैविक कृषि को प्रोत्साहन हेतु जैविक कृषि बोर्ड का गठन करने , राजस्व प्रकरणों का पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर समाधान करने ,ज़मीन खरीदी  की रजिस्ट्री के बाद  अधिकतम 7  दिन में नामांतरण करने , जंगली और आवारा पशुओं से फसल को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाईकरने तथा भूमि अधिग्रहण करते समय किसानों को गाइड लाइन का चार गुना  मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने कृषक जगत को बताया कि किसानों का यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी है , जिसमें राज्य के दूरस्थ जिलों से भी किसान भोपाल पहुंचेंगे। इस प्रदर्शन में करीब 50  हज़ार किसानों के पहुँचने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )