Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन विभाग की योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन- कलेक्टर

09 मई 2025, अनूपपुर: पशुपालन विभाग की योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन- कलेक्टर – कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित प्रत्येक हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा पशुपालक किसानों को लाभान्वित किया जाए। विभागीय अधिकारी ग्रामीण स्तर पर शिविरों और जनसंपर्क के माध्यम से यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की प्रत्येक योजना जैसे गोकुल मिशन, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, डेयरी विकास योजना आदि का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हो। इसका लाभ पात्र किसानों एवं पशुपालकों तक  पहुंचना चाहिए।

कलेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पशु चिकित्सा अधिकारी (डॉक्टर) की पदस्थापना भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा सुनियोजित रूप से ड्यूटी चार्ट तैयार कर कार्य का विभाजन किया जाए, जिससे पशु चिकित्सा सेवाएँ व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकें। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में एपीसी की बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि, सहकारिता एवं मत्स्य विभागों के अधिकारी /मैदानी कर्मचारी  उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिए कि वे नियमित फील्ड विजिट कर पशुपालकों से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्हें सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर इन योजनाओं से सक्रिय रूप से जोड़ें। साथ ही, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए स्पष्ट जनपदवार लक्ष्य निर्धारित कर, समयबद्ध रूप से शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पशु उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृत्रिम गर्भाधान से वंशोत्पादन, प्राकृतिक गर्भाधान सहित और विभिन्न संचालित के प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com