राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी: पशुपालक जागरूकता एवं बांझपन निवारण पखवाड़ा शिविर आयोजित

14 अप्रैल 2026, बड़वानी: बड़वानी: पशुपालक जागरूकता एवं बांझपन निवारण पखवाड़ा शिविर आयोजित – कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में 11 से 26 अप्रैल तक क्षीर धारा ग्राम योजनान्तर्गत चयनित 87 ग्रामो में पशु पालक जागरूकता एवं मादा पशुओं में बांझपन निवारण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है।

 पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डा दिनेश पटेल ने बताया कि क्षीरधारा ग्राम योजना के चयनित ग्रामो में से 11 अप्रैल शनिवार को बड़वानी विकासखण्ड के ग्राम पिपलाज, बडवानी खुर्द, बालकुआ, लोनसराखुर्द, नकटीमाता, सेध्ंावा विकासखण्ड के ग्राम मडगांव, सेमलिया, ठीकरी विकासखण्ड के ग्राम गोलाटा, बलगांव, निवाली विकासखण्ड के ग्राम पिपलधार में शिविर लगाकर पशु स्वास्थ्य व कृमिनाशक  दवाइयों  का वितरण कर पशु पालक संगोष्ठी में आधुनिक तकनीकी से नस्ल सुधार, सेक्ससार्टेट सीमन से मादा बछिया पैदा करना, दुध उत्पादन बढ़ाने के लिये उचित पशु आहार व गर्मी के दिनो में होने वाली बीमारियो से बचाव की जानकारी दी गई ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements