राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी: रबी फसलों हेतु यूरिया, डी.ए.पी.व अन्य खादों का अग्रिम भंडारण करें किसान

02 सितंबर 2026, बड़वानीबड़वानी: रबी फसलों हेतु यूरिया, डी.ए.पी.व अन्य खादों का अग्रिम भंडारण करें किसान – जिले के किसान भाईयों हेतु आगामी रबी मौसम 2026-27 में उनकी आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा अग्रिम भण्डारण योजना अंतर्गत उर्वरकों का भण्डारण करवाया जा रहा है । योजना में 4 प्रमुख उर्वरक यूरिया, डी.ए.पी., कॉम्प्लेक्स व पोटाश को शामिल किया गया है । योजना 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक ही है ।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में सहकारी संस्थाओं में यूरिया 35667  मी  टन, डीएपी 4100  मी  टन, एनपीके 12917 टन, पोटाश 4075  मी  टन, सुपर फास्फेट 18367  मी  टन अमोनियम सल्फेट 281  मी  टन संस्थागत कुल 75408  मी  टन एवं निजी क्षेत्र में यूरिया 12642  मी  टन, डीएपी 620  मी  टन, एनपीके 2965 टन, पोटाश 1033  मी  टन, सुपर फास्फेट 15721  मी   टन, अमोनियम सल्फेट 224  मी  टन निजी क्षेत्र कुल 33205  मी  टन का भंडारण कराया गया है। इस प्रकार जिले में कुल खरीफ सीजन का लक्ष्य 109950 मी  टन के विरुद्ध 108613  मी  टन का भंडारण कर 84741  मी  टन का वितरण किया गया है । जिले में उर्वरकों की नियमित आपूर्ति जारी है ।

आगामी रबी मौसम 2026-27 हेतु यूरिया 37800  मी  टन, डीएपी 6000  मी  टन, एनपीके 8700 टन, पोटाश 3000  मी  टन, सुपर फास्फेट 18800  मी  टन अमोनियम सल्फेट 250  मी  टन कुल 74550  मी  टन का लक्ष्य प्रस्तावित है।  आठ  जिले के समस्त किसान  भाइयों  से अनुरोध है कि अपने बैंक की लिमिट अनुसार रबी फसलों हेतु यूरिया, डी.ए.पी.व अन्य खादों का अग्रिम भंडारण समय पूर्व अभी से उठाव कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture