बड़वानी कलेक्टर ने की उर्वरक वितरण की समीक्षा
27 जून 2026, बड़वानी: बड़वानी कलेक्टर ने की उर्वरक वितरण की समीक्षा – कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा हेतु कृषि, सहकारिता एवं मार्कफेड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक की आपूर्ति और वितरण सुचारू रूप से होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्रों में समान एवं सुचारू उर्वरक वितरण व्यवस्था की कड़ाई से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उर्वरक वितरण में एक्सेप्शनल हैंडलिंग तत्परता से की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले वर्ष खाद की माँग का आकलन करें और माँग के आधार पर ही उर्वरक की नई डिमांड रेज करना सुनिश्चित करें, ताकि जिले में खाद की कोई कमी न हो। जिले की सभी सहकारी सोसायटियों को भी आगामी 3-4 दिनों के भीतर पात्र किसानों को शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कृषकों ने पूर्व में उर्वरक प्राप्त कर लिया है, उनकी नामजद सूची अनुसार संपर्क स्थापित कर एसएसपी के वितरण हेतु प्रेरित किया जाए। विभाग द्वारा बताया गया कि सिंगल सुपर फास्फेट में मुख्य रूप से 16 प्रतिशत फॉस्फोरस, 11 प्रतिशत सल्फर और 21 प्रतिशत कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खाद पौधों की जड़ों को गहराई तक मजबूत बनाने, मिट्टी की संरचना व उर्वरता में सुधार करने तथा विशेषकर तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा बढ़ाने में अत्यधिक सहायक है। काली मिट्टी में एसएसपी का उपयोग बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह मिट्टी की पानी रोकने की क्षमता को सुधारता है और इसमें मौजूद कैल्शियम व सल्फर फसलों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

