बड़वानी : केज स्थापना एवं संचालन हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित
26 मई 2026, बड़वानी: बड़वानी : केज स्थापना एवं संचालन हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित – मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026 अंतर्गत केज स्थापना एवं संचालन हेतु आवेदन 02 जून तक आमंत्रित हैं । मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026 के अंतर्गत जिले में मत्स्य क्षेत्र के समग्र विकास एवं चयनित जलाशयों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मछली पालन में संलग्न मत्स्य कृषक, मत्स्य समूह एवं मत्स्य समितियों से 02 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।
मत्स्योद्योग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार मत्स्योद्योग, जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों के चयनित जलाशयों में केज स्थापना एवं संचालन सहित विभिन्न मत्स्य आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। योजना के तहत केज एक्वाकल्चर, एक्वापेनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फॉर्मिंग, ईको टूरिस्म तथा ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों कों बढ़ावा देकर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि एवं रोजगार सृजन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र में मत्स्य कृषक, मत्स्य समूह एवं मत्स्य समितियों को प्रोत्साहित करनें हेतु शासन द्वारा बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज के माध्यम से केज कल्चर स्थापना हेतु सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुष हितग्राहियों को 40 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सभी वर्ग की महिला हितग्राहियो को 60 प्रतिशत अनुदान इकाई लागत पर शासन से स्वीकृति उपरान्त प्रदाय किया जाने का प्रावधान है। इस हेतु विभागीय तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक मत्स्य कृषक, मत्स्य समूह एवं मत्स्य समितिया अपने आवेदन निर्धारित प्राारुप में डीपीआर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित 02 जून तक कार्यालयीन समय में सहायक संचालक मत्स्योद्योग बड़वानी, जनपद पंचायत परिसर कारंजा चौक में जमा कर सकतें है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु मत्स्य विभाग के जिला कार्यालय अथवा विभाग की वेबसाइट www.mpfisheries.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

