Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का आयोजन आज

27 जुलाई 2026, इंदौर: खंडवा में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का आयोजन आज – प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष”  के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में “बलराम कृषि महोत्सव” का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। खंडवा में 27 जुलाई को नई कृषि उपज मंडी परिसर में प्रातः 11 बजे से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करते हुए खंडवा जिले के किसानों से संवाद करेंगे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए हैं।

उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव ने बताया कि “बलराम कृषि महोत्सव” में किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक, उन्नत बीजों, नवीन कृषि यंत्रों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि खेती अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं समृद्ध बन सके।

इस महोत्सव में कृषि विभाग के साथ साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद का और अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें नई तकनीकों एवं बाजार आधारित कृषि मॉडल की जानकारी भी मिलेगी। महोत्सव में किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, ऑनलाइन कृषि परामर्श, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि विशेषज्ञों द्वारा इस कार्यक्रम में किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई पद्धतियों एवं जोखिम प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें