Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में बलराम कृषि महोत्सव एवं मिलेट मेला 2 सितंबर को

02 सितंबर 2026, धार: धार में बलराम कृषि महोत्सव एवं मिलेट मेला 2 सितंबर को – बलराम जयंती (बलराम दिवस) के पावन अवसर पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जिला धार द्वारा 2 सितंबर 2026, बुधवार को बलराम कृषि महोत्सव सह मिलेट मेला एवं जैविक प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।    

 कार्यक्रम का आयोजन पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, धार तथा कृषि विज्ञान केंद्र, मनावर में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, मिलेट्स एवं कृषि नवाचारों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को प्रोत्साहित करना है।  महोत्सव में मिलेट्स के विभिन्न उत्पाद एवं व्यंजन, जैविक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी, कृषि तकनीक एवं नवाचार, कृषि यंत्र एवं उपकरणों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कृषि संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा शासन की किसान हितैषी एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।  कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को मिलेट्स एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।  किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर कृषि संबंधी नवीन जानकारी एवं योजनाओं का लाभ लेने की अपील  है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें