Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट की किरण बनी किसानों की प्रेरणा, जैविक खाद और दवाइयां बनाकर प्राकृतिक खेती को दे रही बढ़ावा

19 अगस्त 2025, भोपाल: बालाघाट की किरण बनी किसानों की प्रेरणा, जैविक खाद और दवाइयां बनाकर प्राकृतिक खेती को दे रही बढ़ावा – बालाघाट जिले के कटंगी विकासखंड के ग्राम भजियापार की किरण रहांगडाले आजीविका मिशन से जुड़कर किसानों के लिए नई राह दिखा रही हैं। वह जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के साथ-साथ अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं।

प्राकृतिक खाद और दवाइयाँ बना रहीं किरण

किरण रहांगडाले ने अपने खेत में जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और दवाइयाँ बनाना शुरू किया। इनका उपयोग वह स्वयं की फसल में करती हैं और शेष सामग्री का विक्रय भी करती हैं। इससे न केवल उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि आसपास के किसानों को भी जैविक खेती की ओर आकर्षित किया है।

कृषि विभाग ने जोड़ा प्राकृतिक खेती मिशन से

प्राकृतिक खेती के प्रति किरण की मेहनत और लगन को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें प्राकृतिक खेती मिशन से जोड़ लिया है। अब वह क्षेत्र में किसानों को जैविक खेती के तरीकों के बारे में जागरूक कर रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान ले रहे जैविक उपायों की सलाह

फसल में कीट और बीमारियों का प्रकोप होने पर अब किसान सीधे किरण से संपर्क करते हैं। वह उन्हें जैविक उपाय बताती हैं, जिससे किसान रासायनिक दवाओं की बजाय सुरक्षित और सस्ती प्राकृतिक दवाइयों का उपयोग कर पा रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बनी प्रेरणास्रोत

आज किरण रहांगडाले न केवल अपने परिवार की आय बढ़ाने में सफल रही हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उनका प्रयास रासायनिक खेती से दूर होकर स्वस्थ और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ने की दिशा में अहम कदम है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com