राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: किसानों ने अपनाई डीएसआर तकनीक

24 जून 2026, बालाघाटबालाघाट: किसानों ने अपनाई डीएसआर तकनीक – कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं लागत प्रभावी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड कटंगी की ग्राम पंचायत सुकली अंतर्गत ग्राम सीतापठोर के उन्नत कृषक श्री राकेश सूर्यवंशी ने कृषि विस्तार अधिकारी श्री विशेष बागड़े के मार्गदर्शन में धान उत्पादन की नवीन तकनीक डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) को अपनाते हुए सुपर सीडर मशीन से 10 एकड़ क्षेत्र में धान की बुवाई की है।

श्री सूर्यवंशी ने बताया कि डीएसआर तकनीक अपनाने का उद्देश्य खेती की लागत को कम करना तथा उत्पादन में वृद्धि करना है। इस तकनीक के माध्यम से समय, श्रम और पानी की बचत होने के साथ-साथ खेती अधिक लाभकारी बनती है। कृषि विभाग द्वारा खेत पर अन्य किसानों को भी आमंत्रित कर डीएसआर विधि के लाभों की जानकारी दी गई। प्रदर्शन को देखकर गांव के कई किसान इस तकनीक से प्रभावित हुए हैं। इनमें कृषक श्री वेंकट चौधरी एवं श्री हरिकिशन चौधरी ने 10 एकड़ क्षेत्र में, श्री प्रवीण सिंगारे ने 2 एकड़ क्षेत्र में तथा राहंगडाले परिवार ने भी अपने खेतों में सुपर सीडर मशीन के माध्यम से डीएसआर विधि से धान की बुवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जिले में डीएसआर तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह तकनीक किसानों के लिए लागत कम करने, जल संरक्षण करने और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A