राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास की गुलाबी इल्ली की रोकथाम हेतु जागृति कार्यक्रम आयोजित

18 अगस्त 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर)कपास की गुलाबी इल्ली की रोकथाम हेतु जागृति कार्यक्रम आयोजित – बायो रे एसोसिएशन, एल डी सी और रेमाई इंडिया के साझा प्रयास से  कपास की गुलाबी इल्ली की रोकथाम हेतु  ‘जागृति ‘ कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों  ग्राम बारहद्वारी अजंदी,जोजनखेड़ी और ओझरा में किया गया ।

इस आयोजन में  मुख्य अतिथि के रूप में  महेश्वर के एसएडीओ  श्री तूफान सिंह,कसरावद के  एसएडीओ  श्री जितेंद्र सिंह सोलंकी व श्री लोकेश मालवीय, आत्मा परियोजना समन्वयक महेश्वर  शामिल हुए। इस आयोजन में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब  600 से अधिक किसानों ने  इस कार्यक्रम में सहभागिता की ।

इस  कार्यक्रम में श्री सीताराम ठाकुर,संस्था अध्यक्ष श्री माधव पाटीदार, सीओओ श्री आशीष जोशी, श्री सुखदेव गीर,श्री लोकेंद्र मंडलोई श्री  वीरेंद्र राठौर रेमाई इंडिया से शामिल हुए l  बायो रे एसोसिएशन, रेमाई इंडिया और एल डी सी के श्री मयूर ,श्री पुरुषोत्तम एवं तकनीकी विशेषज्ञ श्री पूनम चंद वैष्णव द्वारा गुलाबी इल्ली हेतु प्रयोग किए जाने वाले फेरोमेन ट्रैप का महत्व और उपयोग की व्यावहारिक जानकारी किसानों को दी गई।  जागृति कार्यक्रम को किसानों के द्वारा सराहा गया l किसानों का कहना था कि गुलाबी इल्ली के नियंत्रण हेतु तकनीकी जानकारी और फेरोमोन कीट से निश्चित ही उन्हें मदद मिलेगी   ।राठौर रेमाई इंडिया से शामिल हुए l  बायो रे एसोसिएशन, रेमाई इंडिया और एल डी सी के जागृति कार्यक्रम को किसानों के द्वारा सराहा गया l किसानों का कहना था कि गुलाबी इल्ली के नियंत्रण हेतु तकनीकी जानकारी और फेरोमोन कीट से निश्चित ही उन्हें मदद मिलेगी   ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture