Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला में मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता  

12 सितम्बर 2025, मंडला: मंडला में मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता – मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में यूरिया 658 मी.टन, डीएपी 1862 मी.टन, एसएसपी 2548 मी.टन, पोटाश 262 मी.टन, एनपीके 1201 मी.टन उपलब्ध है। चिरईडोंगरी रैक प्लांट से एनएफएल कंपनी का 942 मी.टन यूरिया प्राप्त हुआ है।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केहरपुर में 17 मी.टन यूरिया, हिरदेनगर में 37, मलारा में 13, बम्हनी बंजर में 36, ककैया में 09, टाटरी में 09, नैनपुर में 24, पिंडरई में 24, अंजनिया में 12, सिझौरा में 24, दानीटोला में 13, घुटास में 12, नारायणगंज में 19, पाठा में 29, बीजाडांडी में 19, मनेरी में 22, मोहगांव में 24 तथा मुनु में 39 मी.टन यूरिया उपलब्ध है।

उप संचालक कृषि द्वारा निजी दुकानों, मार्कफेड एवं सहकारी समितियों को निर्देशित किया गया कि पीओएस मशीन से ही खाद का वितरण करें। किसानों को बिल अवश्य दें एवं निर्धारित दरों पर ही विक्रय करें। अधिक मूल्य पर विक्रय पाये जाने पर कार्यवाही की जावेगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 5 बैग प्रति हेक्टेयर किसान को देने हेतु निर्देशित किया गया है। धान की फसल को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के लिये यदि यूरिया उपलब्ध न हो तो किसान एनपीके खाद का प्रयोग कर सकते हैं। अनुदानित यूरिया 266.50 रुपये से अधिक मूल्य पर विक्रय न किया जाये, अधिक मूल्य पर विक्रय पाये जाने पर कार्यवाही की जावेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें