Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान भाई ध्यान दें: सोयाबीन भावांतर योजना के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

04 अक्टूबर 2025, भोपाल: किसान भाई ध्यान दें: सोयाबीन भावांतर योजना के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन – खरीफ उपार्जन वर्ष 2025 (विपणन वर्ष 2025-26) में म.प्र. शासन द्वारा सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है। जिसके पंजीयन जिले में  दिनांक 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक किये जाएंगे। किसान भाईयों से अपील है कि पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था जैसे – स्वयं के मोबाईल, एमपी किसान एप के माध्यम से, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रो से किए जायेगे।

सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। जिले में सहकारी समितियों एवं विपणन सहकारी समितियों के द्वारा भी पंजीयन केन्द्रों पर किये जायेगें।

पंजीयन की सशुल्क 50 रूपए के साथ जैसे – एमपी ऑनलाईन, कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी किये जा सकते हैं। कृषक भाई अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर को लिंक आवश्यक रूप से करा लें। अधिक जानकारी हेतु कंट्रोल रूम दूरभाष क्रमांक 07592-233153 रहेगा। किसान भाईयों से अपील है कि सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने के लिये अधिक से अधिक पंजीयन करायें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें