राज्य कृषि समाचार (State News)उद्यानिकी (Horticulture)

अशोकनगर: किसान उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लें

12 मई 2026, अशोकनगर: अशोकनगर: किसान उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लें –  जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत उद्यानिकी विभाग के माध्यम से फल उद्यान ड्रिप लाइन ,मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, प्लास्टिक मल्चिंग, सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र, पुष्प क्षेत्र विस्तार , छोटा ट्रैक्टर, स्प्रे पम्प, शेड नेट हाउस, पॉली हाउस, प्याज भंडारण, पेक हाउस,आदि के पंजीयन उद्यानिकी विभाग के की लिंक के माध्यम से https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/new-application किसान पंजीयन करा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

 उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक उद्यान श्री जी. गिरवाल  ने बताया  कि कृषक  भाई  अधिक से अधिक पंजीयन करा कर विभागीय योजनाओं का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला अशोकनगर कक्ष क्रमांक 216 व विकासखंड स्तर पर प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी समस्त विकास खंड पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज:,एक फ़ोटो,बैंक पासबुक ,खसरा की नकल आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र की कॉपी आवश्यक होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements