Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां हेतु 14 मई तक आवेदन करें

29 अप्रैल 2025, दतिया: पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां हेतु 14 मई तक आवेदन करें –  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल ने आदेश जारी कर बताया कि पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां/मछुआ स्व सहायता समूह/ मछुआ समूह 14 मई 2025 को सायं 5 बजे तक आवेदन जिला पंचायत दतिया में कार्यालय समय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर पटटा आवंटन हेतु विचार नहीं किया जाएगा।

पंजीकृत समितियों को आवेदन के साथ ठहराव प्रस्ताव मछुआ सदस्य सूची, पंजीयन कार्यक्षेत्र एवं ऑडिट रिपोर्ट पूर्व एक वर्ष की प्रस्तुत करना होगा। मत्स्य पालन स्व सहायता समूह/मछुआ समूह का आवेदन के साथ समूह गठन संबधी ठहराव, बैंक खाता विवरण, अध्यक्ष चयन संबंधी पत्र एवं सदस्य के जाति आय संबधी प्रमाणीकरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन से संबंधित जानकारी विस्तृत निर्देश कार्यालय समय में जिला पंचायत दतिया एवं कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला दतिया में देखे जा सकते  हैं ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com