भोपाल जिले में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 15 मई तक करें आवेदन
23 अप्रैल 2026, भोपाल: भोपाल जिले में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 15 मई तक करें आवेदन – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (SMAE) ‘आत्मा ‘योजना अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 में विभिन्न पुरस्कारों के लिये जिले के प्रगतिशील कृषक जिन्होने कृषि को लाभ का धंधा बनाने एवं कृषि उत्पादन बढाने में भूमिका निभाई, उनके आवेदन 15 मई 2026 तक आमंत्रित किये जायेंगे।
उप संचालक सह परियोजना संचालक ने बताया कि आत्मा परियोजना के जिला कार्यालय में आवेदन उपलब्ध है। विकासखण्ड सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि अभियांत्रिकी के आवेदन प्रारूप पूर्णतः भरकर कार्यालय में समय-सीमा में जमा करें। विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु राशि 10 हजार एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु राशि 25 हजार है।
प्रविष्टि के लिए कृषक, कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा, कलेक्टर परिसर, जिला भोपाल से सम्पर्क कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

