Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर: वाटरशेड परियोजना से किसान को मिला फायदा, आधा एकड़ में टमाटर उगाकर कमाया 60 हजार का मुनाफा

28 अक्टूबर 2026, अनूपपुर: अनूपपुर: वाटरशेड परियोजना से किसान को मिला फायदा, आधा एकड़ में टमाटर उगाकर कमाया 60 हजार का मुनाफा – मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में वाटरशेड परियोजना से किसान शंकर सिंह मरकाम की खेती में बदलाव आया है। पहले बारिश पर निर्भर रहने के कारण वे मुख्य रूप से खरीफ फसलों की खेती कर पाते थे। खेत में तालाब बनने के बाद सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हुआ, जिससे अब वे रबी फसलों के साथ टमाटर की खेती और मछली पालन भी कर रहे हैं। इससे उनकी आमदनी के नए रास्ते खुले हैं।

खेत तालाब से सिंचाई की सुविधा मिली

शंकर सिंह मरकाम अनूपपुर जिले की जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत बम्हनी के रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत वाटरशेड परियोजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान उनके खसरा नंबर 199 में खेत तालाब का निर्माण कराया गया। इससे पहले वे बारिश के पानी पर निर्भर रहते थे और खरीफ सीजन में धान, मक्का तथा कोदो की खेती करते थे। सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण रबी सीजन में फसल लेना संभव नहीं हो पाता था।

खेत तालाब बनने से उन्हें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने लगा। अब वे खरीफ फसलों के साथ रबी सीजन में गेहूं और चने की खेती भी कर रहे हैं। इसके अलावा, तालाब में मछली पालन भी शुरू किया है। इस तरह खेत तालाब ने उनकी खेती का दायरा बढ़ाने में मदद की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आधा एकड़ में टमाटर की खेती से 60 हजार का मुनाफा

शंकर सिंह मरकाम ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से टमाटर की उन्नत खेती की तकनीक सीखी। इसके बाद उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 में आधा एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की। इसमें उनकी लागत करीब 15 हजार रुपये आई, जबकि सभी खर्च निकालने के बाद उन्हें लगभग 60 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

टमाटर की खेती से मिली इस सफलता ने उन्हें फसल उत्पादन के नए विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। अब वे पारंपरिक फसलों के साथ अन्य गतिविधियों को भी खेती से जोड़ रहे हैं। शंकर सिंह मरकाम का कहना है कि खेत तालाब बनने से उन्हें एक से अधिक फसलें लेने, मछली पालन करने और अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने का अवसर मिला है। इससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने इस लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture