Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 14 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

07 अक्टूबर 2024, कटनी: कटनी जिले में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 14 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित – सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए निर्धारित प्रपत्र में कृषकों से प्रविष्टियां 14 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित की गई है। पूरी जानकारी भरे हुए आवेदन पत्र  के साथ  लिफाफा बंद कर 14 अक्टूबर 2024 तक विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय में जमा करें।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा अंतर्गत आगामी 26 जनवरी 2025 को जिले के सभी विकास खंडों से 5-5 सर्वाेत्तम कृषकों को पुरस्कृत करने की योजना प्रस्तुत की गई है। इस पुरस्कार के लिये सर्वोत्तम कृषक के चयन का आधार उनके द्वारा मूल्यांकन वर्ष 2023-24 में अपनाई गई कृषि तकनीक, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जायेगा। इसमें विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रति विकास खण्ड 5 कृषक जो कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित है, को 10000 रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा। जिला स्तरीय 5 सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये 25000 रुपये से सर्वोत्तम कृषक को पुरस्कृत तथा सर्वोत्तम समूह पुरस्कार राशि 20000 रुपये प्रत्येक समूह को (कुल 5 समूह) पुरस्कृत किया जायेगा।      

इस पुरस्कार के लिये निर्धारित प्रपत्र में कृषकों से प्रविष्टियां 14 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित की गई है। किसान आवेदन पत्र अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर से प्राप्त कर आवेदन पत्र भरकर विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय में जमा कर सकते हैं। कृषकों की प्रविष्टियों का मूल्यांकन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाकर सर्वोत्तम अंक पाने वाले कृषकों का चयन किया जायेगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार का चयन राज्य स्तर से होगा तथा विकासखण्ड के चयनित सर्वाेत्तम कृषक का आवेदन राज्य स्तर पर भेजा जायेगा।      

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी प्रकार आत्मा अंतर्गत कार्यरत कृषक रुचि समूह एवं कमोडिटी रुचि समूहों को भी जिला स्तर पर पुरस्कृत करने के लिये प्रविष्टियों के आवेदन पत्र विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर से प्राप्त कर निर्धारित समय- सीमा में जमा किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र भरने में यदि कोई कठिनाई आये तो कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी के कर्मचारियों, अधिकारियों का निष्पक्ष सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। सर्वोत्तम कृषक एवं समूहों के चयन में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बरती जायेगी। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि वर्ष 2023-24 में अर्जित प्रगति अपनाई गई तकनीक व प्राप्त उत्पादन एवं उपज की सही-सही जानकारी आवेदन पत्र में भरकर लिफाफा बंद कर 14 अक्टूबर 2024 तक विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। जिन कृषकों, समूहों को गत वर्ष ऐसे पुरस्कार प्राप्त हो चुके है, वे आगामी 07 वर्षों तक आवेदन करने के पात्र नहीं रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com