Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी विभाग की दो योजनाओं में आवेदन आमंत्रित

04 जुलाई 2025, खरगोन: उद्यानिकी विभाग की दो योजनाओं में आवेदन आमंत्रित – जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई “पर ड्रॉप मोर क्रॉप“ योजना एवं धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस वर्ष जिले को “पर ड्रॉप मोर क्रॉप“ योजना के तहत सभी वर्गों के लिए कुल 262.59 हेक्टेयर तथा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लिए 18.37 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।  

उप संचालक उद्यान ने बताया कि इच्छुक कृषक mpfsts.mp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, बी-1 खसरा/पावती, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर जैसे आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी एवं पात्र किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को नियमानुसार योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com