Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषकों से आवेदन आमंत्रित

17 दिसम्बर 2022, खंडवा: एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषकों से आवेदन आमंत्रित – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण अंतर्गत संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार, फसलोत्तर प्रबंधन – पैक हाउस, प्याज भण्डार गृह 25 मैट्रिक टन, संरक्षित खेती-पॉली हाउस, शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्चिंग, जैविक खेती, मधुमक्खी पालन, बागवानी यंत्रीकरण एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत-प्लास्टिक लाईनिंग ऑफ फार्म पॉण्ड एवं निजी क्षेत्र में इकाई स्थापना एवं राज्य योजना-फलपौध रोपण वर्ष 2022-23 हेतु लक्ष्य प्राप्त हुए हैं ।

उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि इसके अलावा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में फल क्षेत्र विस्तार परियोजना के तहत अमरूद फल पौधरोपण ड्रिप सहित के 50 हेक्टेयर एवं अनार ड्रिप सहित 50 हेक्टेयर के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं  एवं प्याज भण्डार गृह 50 मैटिक टन के 10 इकाई निर्माण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं । इच्छुक कृषक इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु विभागीय पोर्टल mpfsts.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय उप संचालक उद्यान, जेल रोड़, सिविल लाईन्स खण्डवा में एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखण्ड खण्डवा, छैगांवमाखन, पंधाना, पुनासा, खालवा, हरसूद एवं बलड़ी से संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें