राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में जिला रिसोर्स पर्सन के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

16 जुलाई 2026, आलीराजपुरआलीराजपुर में जिला रिसोर्स पर्सन के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित – उप संचालक उद्यानिकी   ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम एफएमई) के अंतर्गत जिला रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित डीआरपी योजना के लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, डीपीआर तैयार करने, बैंक ऋण, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी 07 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, द्वितीय तल, कक्ष क्रमांक-234, आलीराजपुर में प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं। पात्रता एवं चयन संबंधी विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture