Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित

26 सितम्बर 2022, विदिशा: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित – सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला विदिशा ने प्रधानमंत्री संपदा योजना (पीएमएमएसवाय) में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जन आवेदन आमंत्रित किये हैं। योजना में  ऐसे सभी वर्ग के हितग्राही जो कि मत्स्य पालन में मत्स्य बीज संवर्धन पोखर निर्माण, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, सघन मत्स्य पालन, मत्स्य परिवहन, मत्स्य विपणन तथा मत्स्य संपदा के सुरक्षित संधारण की इकाई निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट/टैंक निर्माण, आरएएस निर्माण, मत्स्य फीड मील निर्माण, कियोस्क निर्माण (मत्स्य फुटकर दुकान) आदि की गतिविधियों के माध्यम से मत्स्य पालन व्यवसाय कार्य करना चाहते हैं। वे मत्स्य विभाग में सहायक संचालक मत्स्योद्योग विदिशा के कार्यालय में कार्यालयीन समय में मासांत अक्टूबर तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रकरण स्वीकृत होकर शासन नियमानुसार इकाई लागत का 40 प्रतिशत अथवा 60 प्रतिशत अनुदान कार्यपूर्णता पश्चात् देय होगा।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile