किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन शुरू: पशुपालकों को चारा-दवा खर्च के लिए मिलेगा बैंक ऋण, ऐसे उठाएं लाभ
15 दिसंबर 2025, भोपाल: किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन शुरू: पशुपालकों को चारा-दवा खर्च के लिए मिलेगा बैंक ऋण, ऐसे उठाएं लाभ – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के समस्त पशुपालकों को पशुपालन विभाग के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि जो पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के इच्छुक हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी शासकीय पशु चिकित्सालय में शीघ्र संपर्क करें।
पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को वित्तीय सहायता, पशुओं के पालन-पोषण, चारा, दवा एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को सरल शर्तों पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ पशुधन विकास को भी बढ़ावा मिलता है।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केसीसी आवेदन हेतु पशुपालकों को बैंक खाते की पासबुक, आधार कार्ड, समग्र आईडी, पशुओं की संख्या (अलग-अलग टैग नंबर सहित), पशुओं के फोटोग्राफ, पासपोर्ट साइज की दो फोटो तथा भूमि संबंधी कागजात साथ लाना अनिवार्य होगा।
पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ पशु चिकित्सालय में संपर्क कर अपना आवेदन पूर्ण कराएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


