Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन 31 अगस्त तक

23 अगस्त 2022, खरगोन: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन 31 अगस्त तक – मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में  सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना के तहत  वर्ष 2021-22 के लिए जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए जिले के सर्वोत्तम प्रगतिशील उन्नत खेती करने वाले इच्छुक कृषक स्वयं द्वारा अपनाई जा रही गतिविधियों के लिए परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, पशु चिकित्सा सेवाएं, मत्स्य पालन, रेशम पालन विभाग के विकासखण्ड व जिला कार्यालय से निर्धारित फॉर्म में 31 अगसत तक विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय या आत्मा स्टॉफ बीटीएम/एटीएम के पास आवेदन जमा करा सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: बुरहानपुर में दुकानदार का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित

निर्धारित अंकों के आधार पर जिले के समस्त 9 विकासखण्डों से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 किसानों को विकासखण्ड स्तर पर 10 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर कृषक पुरस्कार का चयन विकासखण्ड स्तर में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले कृषकों को किया जाएगा। इसमें केवल संकायवार जिले के 10 किसानों को 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही जिले में 05 उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक कृषक समूह को 20 हजार रूपये राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। कृषक समूह नियमानुसार कार्यरत हो, बैंक का लेन देन सुचारू रूप से संचालन हो और मासिक बैठक नियमित हो रही है। ऐसे कृषक समूह को सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें