Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पी एम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से अपील

13 दिसम्बर 2023, भोपाल: पी एम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से अपील – अधीक्षक, भू-अभिलेख भोपाल ने पी.एम. किसान योजना के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि विशेष अभियान का लाभ उठाकर ई-केवायसी एवं आधार सीडिंग की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं जिससे कोई भी पात्र हितग्राही पी.एम. किसान योजना के लाभ से वंचित न रह सके।

अधीक्षक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाएगी। योजना अंतर्गत 15वीं किश्त से हितग्राहियों की लैंड लिंकिंग आधार एवं बैंक खाता डीबीटी के लिए ईनेबल, ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण किया जाना अनिवार्य किया गया है। यह अभियान जारी है और 15 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान, सेचुरेशन ड्राईव आयोजित किये जा रहे हैं । पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों की लैंड लिंकिंग आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु ईनेबल, ई-केवायसी की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान, सेचुरेशन ड्राईव आयोजित की जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड, जोन कार्यालय में कार्यवाही के लिए लंबित हितग्राहियों की सूची 15 दिसम्बर तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। उक्त सूची से हितग्राही अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

16 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक ग्राम, पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाएगा एवं सीएससी केन्द्र एवं आईबीपीएस प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर ई-केवायसी /लैंड लिंकिंग एवं आधार सीडिंग की कार्यवाही की जाएगी। सभी हितग्राही कैम्प में उपस्थित होकर अपना ई-केवायसी एवं आधार सीडिंग करवा सकते है। 06 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक भूमि स्वामी के आधार डाटा एन्ट्री के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)