Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन विभाग ने राजस्थान में 33 पशुधन सहायकों को नियुक्ति दी

पशुपालन विभाग ने राजस्थान में 33 पशुधन सहायकों को नियुक्ति दी

जयपुर। पशुपालन विभाग ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच 33 नए पशुधन सहायकों को नियुक्ति दी है। पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के बीच राज्य की पशुपालन संस्थाओं को और सशक्त किया जा रहा है जिसके तहत 33 नए पशुधन सहायकों को नियुक्तियां दी गई है ताकि पशुपालन और पशुधन को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।

उन्होंने बताया कि 31 पशुधन सहायक राज्य के नॉन टीएसपी क्षेत्र एवं दो पशुधन सहायक टीएसपी क्षेत्र की पशु चिकित्सा संस्थाओं में नियुक्त किए गए हैं। इनमें 10 दिव्यांग एवं 9 पूर्व सैनिक शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री कटारिया ने बताया कि इसी के साथ पशुधन सहायक भर्ती वर्ष 2018 के तहत अब तक कुल 2057 पशुधन सहायको की नियुक्ति दी जा चुकी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें