Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुओं को बचाने पशु विभाग ने जारी की एडवाइजरी

27 दिसंबर 2024, बैतूल: पशुओं को बचाने पशु विभाग ने जारी की एडवाइजरी – पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने कड़कड़ाती ठंड से पशुओं को बचाने एडवाइजरी जारी की है। पशुपालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ठंड के मौसम में मवेशी सबसे ज्यादा बीमार पड़ते  हैं । कई बार तो उनकी मौत भी हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में पशुओं का ख्याल रखने की खास जरूरत है।

ठंड में मवेशियों को बुखार या पेट खराब होने की शिकायत आती है। ऐसी स्थिति में मवेशियों का प्राथमिक उपचार करें और जल्द से जल्द पशु चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार करावें। पशुओं को शीत प्रकोप से बचाने के लिए कई उपाय जरूरी है। पशुओं को आवास प्रबंधन एवं आहार संबंधी बातों का ध्यान रखा जाये तो मवेशियों को शीत प्रकोप से बचाया जा सकता है। इसके अलावा पशुपालक अधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नं. 1962 पर कॉल करें या निकटतम पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क करें।

पशुओं को ठंड से बचाने करें यह आवश्यक उपाय –   पशुओं को साफ-सुथरी सूखी जगह पर रखना चाहिये। ठंड से बचाने के लिये पशुओं का बिछावन पुआल की मोटाई तीन से चार इंच, खिड़कियों पर बोरी के पर्दे, छत पर टाट आदि  लगाएं । मवेशियों को जूट के बोरे पहना सकते  हैं , जो कि शरीर को गर्मी देता है। ठंड में पशुओं के रहने वाली जगह को सूखा रखना चाहिये। पशुओं को ठंड से बचाने हेतु सुबह की धूप में जरूर रखना चाहिये। सायंकाल पशुशाला में अलाव जलाना चाहिए, जिससे पशुशाला गर्म रखी जा सके। सभी आवश्यक बीमारियों के टीके समय पर लगाना चाहिये। इसके अलावा पशुओं को संतुलित पोषक आहार देना चाहिये। सूखे चारे के साथ हरा चारा व दाना पशुओं को उत्पादन के आधार पर देना चाहिये। पशु को अधिक ऊर्जा पैदा करने वाले अवयव जैसे गुड़, खली, आदि आहार में खिलाना चाहिए, जिससे पशु का शरीर गर्म रहता है। पशुओं को स्वच्छ एवं ताजा पानी पिलाना चाहिये ज्यादा ठंडा पानी नहीं पिलाना चाहिये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com