Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी, खजुराहो में 43.9°C तक पहुंचा पारा; IMD ने इन 12 जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

25 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी, खजुराहो में 43.9°C तक पहुंचा पारा; IMD ने इन 12 जिलों में जारी किया लू का अलर्ट – भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा, जबकि छिंदवाड़ा जिले में लू (Heatwave) का प्रभाव देखा गया। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कई क्षेत्रों में यह सामान्य से 1.7°C से 2.9°C तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी कई संभागों में बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया गया, जिससे रातें भी गर्म बनी हुई हैं।

राज्य के सबसे गर्म और ठंडे जिले

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 43.9°C दर्ज किया गया, जो इस समय राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद नौगांव (छतरपुर) में 43.5°C, रतलाम में 43.2°C, सतना और टीकमगढ़ में 42.8°C तथा दमोह में 42.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 32.4°C रहा, जिससे यहां अपेक्षाकृत राहत देखने को मिली। इसके अलावा कई स्थानों पर झोंकेदार हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम और अधिक गर्म महसूस हुआ।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) रहा जहां 14.2°C दर्ज किया गया। इसके बाद करौंदी (कटनी) में 17.8°C, कल्याणपुर (शहडोल) में 19.3°C, रीवा में 21.0°C तथा मलाजखंड (बालाघाट) में 21.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सिनॉप्टिक परिस्थितियां (Synoptic Situation)

IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण बने हुए हैं। मध्य और उत्तर भारत में ट्रफ लाइन सक्रिय है, जबकि आंतरिक महाराष्ट्र के ऊपर प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण देखा जा रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इन जिलों में लू का अलर्ट 

IMD ने प्रदेश के रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , पांढुर्णा जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बताया है कि अगले 5 दिनों तक मध्यप्रदेश में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह

किसानों को सलाह दी गई है कि वे मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए हल्की और बार-बार सिंचाई करें तथा सुबह या शाम के समय ही सिंचाई करें। मल्चिंग का उपयोग करें और दोपहर के समय उर्वरक व कीटनाशक का छिड़काव न करें। फसलों की नियमित निगरानी करें और समय पर कटाई करें ताकि गर्मी से नुकसान न हो। पशुपालकों को सलाह है कि पशुओं को छाया में रखें, पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच चराई से बचें। गर्मी के तनाव से बचाने के लिए पशुओं पर पानी का छिड़काव भी करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture