Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में सरसों प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन

14 जनवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी में सरसों प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन – कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम राजगढ़ में क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (तिलहन) के अंतर्गत बुधवार को प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा सरसों की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया एवं प्रदर्शन में दी गई सरसों की किस्म, बी.पी.एम.-11 (भारत सरसों-11) की विशेषताओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में कुल 55 कृषक लाभान्वित हुए।

सरसों की यह किस्म सिंचित दशा में देरी से बोनी की जा सकती है एवं इसमें कई बीमारियों के प्रति प्रतिरोधी गुण भी है। साथ ही यह किस्म अधिक तेल प्रतिशत के लिए जानी जाती है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें