Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 7-8 मई को पहुंचेगा उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल, कृषि नवाचार पर होगा मंथन  

08 मई 2026, रायपुर: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 7-8 मई को पहुंचेगा उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल, कृषि नवाचार पर होगा मंथन – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय वैश्विक कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर निरंतर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के अनेक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण एवं अनुसंधानों के साथ शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आपसी सहयोग हेतु पहल की गई है तथा कृषि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं नवाचार को वैश्विक साझेदारियों से जोड़ने के सतत प्रयास किये जा रहे हैं। 

इसी परिपेक्ष में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उज्बेकिस्तान के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों के साथ शिक्षा, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विनीमय एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षी अनुरोध हेतु अनुबंध किए गए हैं। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के नेतृत्व में कृषि विश्वविद्यालय के उच्चस्तरीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल ने फरवरी-मार्च 2026 के दौरान उजबेकिस्तान के तरमेज़, डेनाऊ, ताशकंद, बुखारा एवं समरकंद स्थित प्रमुख विश्वविद्यालयों, कृषि संस्थानों एवं अनुसंधान केंद्रों का दौरा किया था।

इस शैक्षणिक यात्रा ने संयुक्त अनुसंधान, कृषि नवाचार, जैव प्रौद्योगिकी, औषधीय एवं सुगंधित पौधों, स्टार्टअप तथा उद्यमिता विकास जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की मजबूत आधारशिला रखी। यह यात्रा भारत एवं उज्बेकिस्तान के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को संस्थागत रूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई। विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ हस्ताक्षरित अनेक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से छात्र एवं संकाय विनिमय, संयुक्त अनुसंधान सहयोग, क्षमता निर्माण, एग्री-उद्यमिता सहयोग तथा दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारी के नए अवसर विकसित हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भारत-उज्बेकिस्तान शैक्षणिक साझेदारी को मजबूती

इसी ऐतिहासिक शैक्षणिक संवाद को आगे बढ़ाते हुए उज्बेकिस्तान से 8 सदस्यीय उच्चस्तरीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल 6 से 8 मई 2026 तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बुखारा स्टेट यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उप-कुलपति प्रो. अब्रोर जोरायेव तुरोबोविच तथा समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन लाइवस्टॉक एवं बायोटेक्नोलॉजी  से अनुसंधान एवं नवाचार के उप-कुलपति प्रो. तयलाकोव तोलिब इसाकुलोविच सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक शामिल होंगे। यह प्रतिनिधिमंडल 7 से 8 मई 2026 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित “भारत एवं उज्बेकिस्तान के मध्य द्विपक्षीय शैक्षणिक, अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग सुदृढ़ीकरण” विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेगा। इस संगोष्ठी का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य शैक्षणिक संबंधों को और सुदृढ़ करना तथा   कृषि मृदा विज्ञान, फसल मूल्य श्रृंखला, जैव प्रौद्योगिकी प्रोसेसिंग एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में नए सहयोगात्मक अवसरों का मार्ग प्रशस्त करना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दौरे के दौरान उज्बेक प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की अनुसंधान प्रयोगशालाओं, कृषि अनुसंधान परियोजनाओं, स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन सुविधाओं तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं नवाचार संरचनाओं का अवलोकन करेगा। इससे दोनों देशों के मध्य संयुक्त अनुसंधान, ज्ञान आदान-प्रदान एवं संस्थागत सहयोग के क्षेत्र में विस्तार होगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की यह अंतरराष्ट्रीय पहल भारत एवं उज्बेकिस्तान के बीच शैक्षणिक एवं कृषि संबंधों को नई मजबूती प्रदान करते हुए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग का नया अध्याय लिखेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture