Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन में 21 दिसम्बर से हर रविवार को लगेगा जैविक हाट बाजार, सीधे किसानों से मिलेंगे जैविक उत्पाद  

20 दिसंबर 2025, रायसेन: रायसेन में 21 दिसम्बर से हर रविवार को लगेगा जैविक हाट बाजार, सीधे किसानों से मिलेंगे जैविक उत्पाद – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जैविक खेती के उत्पादों के विक्रय के लिए निकायों में बाजार उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय रायसेन पर सागर रोड स्थित सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रति रविवार जैविक हाट बाजार शुरू किया जा रहा है। उप संचालक कृषि केपी भगत में मार्गदर्शन में शुरू किए जा रहे इस जैविक हाट बाजार में जैविक कृषि उत्पाद जैसे अनाज, दालें, तेल, मसाले आदि का विक्रय किया जाएगा। इस जैविक हाट बाजार में जिले में जैविक खेती करने वाले किसानों की जानकारी भी साझा की जाएगी, जिससे कि नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार जैविक उत्पाद सीधे किसानों से क्रय कर सकेंगे।

यह जैविक हाट बाजार किसानों में जैविक खेती के बारे में जागरूकता लाने के साथ ही उपज का उचित मूल्य दिलाने में आधारशिला साबित होगा। साथ ही नागरिकों को हानिकारक रसायन मुक्त तथा बेहतर पोषण वाला आहार एवं उत्पाद प्राप्त हो सकेंगे। जैविक हाट बाजार उत्पाद विक्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु अनाज, दाल, तेल, सब्जियां, फल, घी आदि उत्पाद नागरिकों के लिये उपलब्ध रहेगें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अनाज में गेंहू, चावल (बासमती), चावल (सादा), ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा, मक्का तथा दाल में अरहर, मूंग, उडद, मसूर, बटरी एवं तेल में सोयाबीन, सरसों, मूंगफली और सब्जी में आलू, मिर्च, लौकी, बरबटी, भिण्डी, गोभी, टमाटर, सेम, गंवार फल्ली, गिलकी, मूली, कददू, टिण्डे, मुनगा (सहजन) आदि उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार कंद में शकरकंद, ककडी, अरबी, रतालू (गराडू), लहसुन, प्याज और फल में पपीता, अमरूद, आंवला, कटहल तथा भाजी में मैथी, पालक, नोनिया (कुल्फा), बथुआ, चौलाई विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी। जैविक हाट बाजार में देशी गाय का बिलौना विधि से तैयार घी एवं अन्य दुग्ध पदार्थ भी मिलेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture