Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रतिबंधित और एक्‍सपायरी डेट के कीटनाशक बेचने पर एफआईआर दर्ज़

09 दिसंबर 2025, जबलपुर: प्रतिबंधित और एक्‍सपायरी डेट के कीटनाशक बेचने पर एफआईआर दर्ज़ – कृषि विभाग द्वारा प्रतिबंधित तथा एक्सपायरी डेट के कीटनाशकों का विक्रय करने के मामले में सिहोरा विकासखंड के ग्राम बुधुवा स्थित जय माँ ममता कृषि केन्द्र के प्रोपराईटर के विरूद्ध मझगवां थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उप संचालक कृषि डॉ. एस के निगम से प्राप्त जानकारी अनुसार मेसर्स जय माँ ममता कृषि केन्द्र का 5 दिसम्बर को अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा श्रीमती मनीषा पटेल एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान इस प्रतिष्ठान में स्टॉक पंजी संधारित नही पाई गई। प्रतिष्ठान के कीटनाशक लाइसेंस में उल्लेखित कीटनाशक निर्माता कंपनियों की कीटनाशक औषधि के अलावा अन्य कीटनाशक निर्माता कंपनियों की कीटनाशकों का भंडार एवं विक्रय पाया गया था।

जय माँ ममता कृषि केंद्र से निरीक्षण में एक्सपायरी डेट की 21 कीटनाशक, खरपतवार नाशक एवं फफूंद नाशक दवाएं भी पाई गई। इसके अलावा नुवान 100 मिलीलीटर की 51 बॉटल का भंडार पाई गई, जिसे भारत सरकार द्वारा 08 अगस्‍त 2018 से प्रतिबंधित किया जा चुका है। एक्सपायरी डेट की तथा प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त कर प्रोपराइटर की सुपुर्दगी में दे दिया गया तथा इनके क्रय-विक्रय को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाओं के विक्रय के इस मामले में जय माँ ममता कृषि केंद्र के प्रोपराइटर राकेश तिवारी के विरूद्ध कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 29 (1) (a), 29 (1) (d) एवं 29 (2) के अंतर्गत एफआईआर कृषि विभाग के जयपाल सिंह राठौर द्वारा दर्ज कराई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture