पांढुर्ना जिले के प्रत्येक विकासखंड में 16 मई से निकलेगा कृषि रथ
16 मई 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना जिले के प्रत्येक विकासखंड में 16 मई से निकलेगा कृषि रथ – शासन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड में 16 मई से आगामी 10 दिनों तक कृषि रथ संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य किसानों तक शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है, ताकि कृषक आधुनिक तकनीकों एवं योजनाओं का लाभ लेकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकें।
कृषि रथ के माध्यम से कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मछली पालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी किसानों से सीधे संवाद करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम में पटवारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों को योजनाओं की विस्तृत एवं प्रभावी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
अभियान के दौरान किसानों को विशेष रूप से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन एवं खरीफ फसलों की तैयारी संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं लागत कम करने के उपायों पर भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नवीन तकनीकों, शासन की योजनाओं तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा, जिससे कृषकों को समय पर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हो सके और खरीफ सीजन की तैयारियां बेहतर तरीके से की जा सकें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

