Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ फसलों के लिये प्रदेश में उपलब्ध है खाद का पर्याप्त स्टॉक

08 मई 2026, इंदौर: खरीफ फसलों के लिये प्रदेश में उपलब्ध है खाद का पर्याप्त स्टॉक – खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारी हेतु प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान स्थिति में लगभग 5627  मीट्रिक  टन यूरिया, 2393  मीट्रिक टन डीएपी, 9986  मीट्रिक  टन एनपीके, इस प्रकार 12079  मीट्रिक  टन डीएपी एनपीके तथा 9281  मीट्रिक  टन एसएसपी खाद उपलब्ध है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि इंदौर जिले में भी उर्वरक का पर्याप्त मात्रा में भंडारण है। उर्वरक की कोई कमी नहीं है। विषम वैश्विक परिस्थितियों के उपरांत भी भारत सरकार द्वारा प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति निर्विघ्न तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है। प्रदेश में उपलब्ध खाद सोसायटी वार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार, निजी दुकानवार ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यकतानुसार खाद सोसायटी/दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर खाद ले सकते हैं। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान तथा धार्मिक संस्थान/ट्रस्ट, आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने हेतु सुविधा दी गयी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान द्वारा खरीफ की फसलों की बोनी हेतु फसलों की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को एक बार में ही लिया जा सकता है। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी सुविधा अनुसार खाद बुक कर ले सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture