मंडी बोर्ड में होने वाली सभी बैठकें अब होंगी ऑनलाइन
15 मई 2026, इंदौर: मंडी बोर्ड में होने वाली सभी बैठकें अब होंगी ऑनलाइन – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा यह निर्देश प्रसारित किए गए हैं कि मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मंडी बोर्ड) भोपाल में आयोजित होने वाली समस्त बैठकें अब ऑनलाइन मोड पर की जाएगी। फिजिकली होने वाली बैठकों को स्थगित कर दिया गया है।
श्री योगेश नागले, सहायक संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार दूरस्थ अंचल से भोपाल तक आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन मोड़ से जोड़ा जाकर बैठकें की जाएगी। जिससे समय एवं संसाधनों की बचत सुनिश्चित हो सके। साथ ही साथ मंडी बोर्ड में विभागीय जांच, शिकायत प्रकरण तथा अन्य मामलों में होने वाली पेशियों में भी अधिकारी/ कर्मचारियों को फिजिकली मंडी बोर्ड भोपाल नहीं बुलाया जाएगा, उनको भी ऑनलाइन मोड पर जोड़ा जाकर पेशियों की कार्रवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपादित की जाएगी।
प्रबंध संचालक द्वारा सभी आंचलिक अधिकारियों से इस बात की अपील की है कि वह भी अपने अंचल में होने वाली सचिव मासिक बैठक तथा अन्य बैठकों को ऑनलाइन मोड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपादित करें। अधिकारियों के दौरों के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं कि केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही दौरे किए जाएं तथा इसके लिए सक्षम स्वीकृति प्रबंध संचालक से प्राप्त की जाए। साथ ही अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अधिकतम कार्यों का निष्पादन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

