Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि मंत्री ने ‘आत्मा’ कार्यालय का लोकार्पण किया

09 फरवरी 2023, इंदौर: कृषि मंत्री ने ‘आत्मा’ कार्यालय का लोकार्पण किया – मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने विकास यात्रा के दौरान इंदौर को सौगात दी। उन्होंने गत दिनों अपने इंदौर भ्रमण के दौरान खंडवा रोड़ पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय अभी कलेक्टर कार्यालय में संचालित हो रहा है।

परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती शर्ली थामस ने बताया कि यह भवन 73 लाख रूपए की लागत से बनाया गया है। भवन बन जाने से किसानों को बेहद सुविधा होगी और कार्य करने में आसानी होगी। सर्व सुविधायुक्त नव लोकार्पित भवन में यह कार्यालय शीघ्र ही स्थानांतरित होगा।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (08 फरवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें