Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विकास प्लान का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए : कमिश्नर श्री शुक्ला

29 मई 2023, नर्मदापुरम: कृषि विकास प्लान का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए : कमिश्नर श्री शुक्ला – योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य समयसीमा में पूर्ण किया जाए। कृषि एवं कृषि से जुड़े विभागों द्वारा बनाए गए वार्षिक कृषि विकास प्लान का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए, जिसका लाभ संभाग के किसानों को मिले। यह निर्देश नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्री श्रीमन् शुक्ला ने सभी संभागीय एवं जिला अधिकारियों को दिए हैं।

 कमिश्नर श्री शुक्ला ने  गत दिनों कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि से संबद्ध विभागों की योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कमिश्नर ने मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र मत्स्य पालकों एवं पशुपालकों के शत-प्रतिशत केसीसी के प्रकरण स्वीकृत एवं वितरित कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बैंक से समन्वय कर केसीसी के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्यपालन की विभिन्न गतिविधियों से मत्स्य पालकों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

कमिश्नर ने उद्यानिकी विभाग अंतर्गत एकीकृत बागवानी विकास मिशन,  राष्ट्रीय कृषि विकास योजना , प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना, मनरेगा अंतर्गत नर्सरियों के अधोसंरचना एवं पौध उत्पादन की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने उक्त योजनाओं में बेहतर कार्य करने के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कमिश्नर ने कृषि एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। कमिश्नर श्री शुक्ला ने कहा कि बेहतर फसल उत्पादन के लिए किसानों को निरंतर समसामयिक सलाह दी जाए। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री किसान ब्याज्र माफी योजना के तहत पात्र सभी पात्र किसानों के आवेदन लिए जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें