Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि पाठ्यक्रम सभी कॉलेज में लागू होंगे : डॉ. यादव

6 मार्च 2023, भोपाल ।  कृषि पाठ्यक्रम सभी कॉलेज में लागू होंगे : डॉ. यादव – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कृषि संबंधी पाठ्यक्रम प्रदेश के सभी कॉलेज में लागू किए जायेंगे। अगले शैक्षणिक सत्र से अनिवार्य रूप से इसे लागू किया जाएगा। डॉ. यादव विभागीय समीक्षा कर रहे थे। डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अनेक ऐसे पाठ्यक्रम जोड़े गए हैं, जो रोजगारमूलक हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी को बढ़ावा दिया जाये। वर्तमान में इसी की माँग ज्यादा है। विद्यार्थियों को स्व-रोजगार से जोडऩे का अधिक से अधिक प्रयास होना चाहिए।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों का रूझान जैविक खेती और बागवानी में ज्यादा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने के बाद से इसमें निरंतर वृद्धि हुई है। शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में 86 हजार 263 विद्यार्थियों ने जैविक खेती और 9 हजार 38 विद्यार्थियों ने बागवानी पाठयक्रम का चयन किया है। 

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile