Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिकों ने चना व गेहूं फसल का किया निरीक्षण

23 जनवरी 2023, हरदा: कृषि वैज्ञानिकों ने चना व गेहूं फसल का किया निरीक्षण – कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक वैज्ञानिक डॉ. एस. के. तिवारी व डॉ. सर्वेश कुमार ने ग्राम चारखेड़ा, बरकला, सोहागपुर, मान्याखेड़ी, भाटपरेटिया में चना व  गेहूं  फसलों का निरीक्षण किया तथा किसानों को वर्तमान में कीट रोग प्रबंधन की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान चना, गेहूँ आदि रबी फसलों मे कहीं कहीं जड़ सड़न, जड़माहू रोग का प्रकोप देखा गया।

कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूँ या चने मे रोग प्रबंधन के लिए टेबुकोनोजाल या सल्फर 500 ग्राम प्रति एकड़ अथवा ट्राईफ्लोक्सिस्टरोबिन या टेबुकनोजोल 100 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने के लिए  किसानों  को सलाह दी। उन्होने इल्ली कीट या जड़ माहू के प्रारम्भिक प्रबंधन के लिए क्विनोलफस25 ई सी प्रति 600 मि.ली. प्रति एकड़ अथवा इमामेंक्टिन प्रति 80 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की सलाह दी।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें