Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में कृषि वैज्ञानिकों ने दी किसानों को जरूरी सलाह

05 अगस्त 2024, ग्वालियर: ग्वालियर में कृषि वैज्ञानिकों ने दी किसानों को जरूरी सलाह – कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खरीफ फसलों में कीट व्याधि के निरीक्षण के लिये कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों का दल गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है।          

कृषि अधिकारी एवं वैज्ञानिक के दल ने किसानों को सामयिक सलाह देते हुए समझाया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए धान की रोपाई चल रही है। दलहन व तिलहन फसलों में किसान भाई अपनी फसलों का नियमित निरीक्षण करते रहें। इसके साथ ही तिलहन फसलों में सल्फर का अवश्य उपयोग करें। किसानों को जानकारी देने के लिये गठित दल ने ग्राम समराई में मूँगफली फसल के खेतों का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों से कहा कि मूंगफली की फसल से बीजोपचार कार्बेन्डाजिम कल्चर से उपचारित कर बोवाई का महत्व समझें। फसल चक्र में मक्का ज्वार को शामिल करते हुए मूंगफली में जड़ दलहन के रासायनिक नियंत्रण हेतु व्लूकॉपर 2 से 2.5 प्रति लीटर पानी में पौधों में अनिवार्यत: छिड़काव करें।          

किसानों को सलाह देने के लिये गठित दल में उप संचालक कृषि श्री आर एस शाक्यवार, वरिष्ठ कृषि अधिकारी घाटीगांव श्री दिलीप कटियार एवं कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. योगेन्द्र जैन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर के वैज्ञानिक डॉ. शरदचंद श्रीवास्तव शामिल थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com