Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर में कृषि वैज्ञानिक ने किया सोयाबीन की फसल का नैदानिक भ्रमण

06 जुलाई 2024, सीहोर: सीहोर में कृषि वैज्ञानिक ने किया सोयाबीन की फसल का नैदानिक भ्रमण – कृषि विज्ञान केंद्र, सेवनिया के पौध संरक्षण एवं कृषि वैज्ञानिक श्री दीपक कुशवाह द्वारा टीम के साथ विकासखंड इछावर के ग्राम आमाझिर, मोगरा एवं नरसिंह खेड़ा में सोयाबीन फसल का नैदानिक भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि मक्खी, कीट एवं सड़न  रोग के कारण फसल पीली पडकर सूख रही है एवं रोग के प्रकोप के कारण सोयाबीन फसल के पौधे  जमीनी सतह से गलकर गिर रहे  हैं । भ्रमण के दौरान कीट व रोग के त्वरित निदान के लिए किसानों  को कीटनाशक इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत  एसएल 50 मिली प्रति एकड, एसिटामेप्रिड  20 प्रतिशत  एसपी 50 ग्राम प्रति एकड एवं रोग के निदान के लिए थायोफिनेट मिथाईल 70 प्रतिशत  डब्ल्युपी 400 ग्राम प्रति एकड की दर से 150 लीटर पानी में घोल बनाकर  छिड़काव  करने की सलाह दी गई।

साथ ही सभी  किसानों  को सलाह दी गई कि अपनी  फसलों  कि सतत निगरानी  करें  एवं किसी भी प्रकार का रोग व कीट का प्रकोप दिखाई देने पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों व कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क  करें ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com